
चंडीगढ़, 3 जुलाई। हरियाणा में मानसून की प्रगति भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अब भी बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला, अमृतसर पर ही बनी हुई है तथा पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मॉनसूनी हवाओं के आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पा रही है। अब मॉनसून टर्फ रेखा हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ी हुई है। डा. दिवेश चौधरी कृषि मौसम विशेषज्ञ डीएएमयू कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ ने बताया कि शुक्रवार का मौसम अधिकतम तापमान जहा 43.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक तथा न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात्रि तापमान हरियाणा में सबसे अधिक रहा। वहीं अधिकतम आद्रता 59 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 29 प्रतिशत रही। मध्यम अवधि मौसम पूवार्नुमान व कृषि सलाह तीन जुलाई से सात जुलाई के बीच अगले 24 घंटों के दौरान मौसम परिवर्तनशील तथा हल्की धूलभरी हवाओं व गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है। चार व पांच जून को मौसम शुष्क संभावित परंतु इसके बाद फिर से मौसम परिवर्तन संभव है।