राहुल गांधी ने कहा- पूरे देश को पता है कमजोरों और दलितों पर चल रहे हैं आक्रमण

फतेहाबाद। बाल्मीकी जयंती पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि दलितों व कमजोर लोगों पर हमले हो रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार में कुछ चुनिंदा लोगों को ही फायदा दिया जा रहा जबकि दलित व कमजोर लोगों पर आक्रमण का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर व दलित लोगों के साथ है तथा उन पर हो रहे हमलों को सहन नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां सिर्फ एक ही संदेश देना चाहता हूं की गरीबों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, ये लोग जितना देश को तोडऩे की कौशिश करेंगे कांग्रेस पार्टी उतना ही जोडऩे का काम करेगी। गांधी ने कहा कि जो रास्ता महर्षि बाल्मीकी जैसे महान पुरूषों ने हमें दिखाया था कांग्रेस उसी रास्ते पर चलेगी।