
फतेहाबाद: निकाय चुनाव में रतिया नगर पालिका में प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अंजू जग्गा के सामने प्रतिद्वंदी के रूप में खड़ी हुई भाजपा महिला मोर्चा रतिया शहरी मंडल की अध्यक्ष मंजू बाला पर पार्टी हाई कमान ने कड़ा एक्शन लिया। पार्टी हाई कमान के निर्देशानुसार भाजपा जिला प्रभारी जगदीश चौपड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा, रतिया नगर मंडल अध्यक्ष सुखविन्द्र गोयल व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़ ने मंजू बाला को अनुशासनहीनता के कारण उन्हें 6 साल के लिए निष्काशित कर दिया है।