
हिसार, 12 अगस्त (जन सरोकार ब्यूरो): हरियाणा के हिसार की सेना छावनी में शुक्रवार से अग्निनपथ के तहत अग्निनवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन भर्ती में 1453 युवाओं ने हिस्सा लिया, जबकि भर्ती के लिए 23 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। भर्ती की प्रक्रिया सुबह 5 बजे शुरू हुई। इस भर्ती में जींद, सिरसा, हिसार और हरियाणा के हिसार आर्मी कैंट में आज से अग्निनपथ के तहत अग्निनवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। सबसे पहले युवाओं को 1600 मीटर दौड़ करवाई गई। इसके बाद युवाओं को बीम, जिक जैक पर बैलेंस और फिर 9 फुट का गड्डा पार किया। यह सब प्रकिया पूरी होने के बाद युवाओं का मेडिकल टेस्ट किया गया। इसके बाद 16 अक्तूबर को कैंट में युवकों की लिखित परीक्षा होगी। यह भर्ती प्रक्रिया 29 अगस्त तक चलेगी। भर्ती प्रकिया की पूरी निगरानी के लिए 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। अग्निनवीरों की भर्ती 4 वर्ष के लिए होगी और इसमें से 25 प्रतिशत अग्निनवीरों को रेगुलर किया जाएगा। 75 प्रतिशत अग्निनवीरों को रिटायरमेंट के समय 12 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा।