Friday, April 18, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaपुलिस ने कहा- उपद्रवियों ने किया हमला, 5 महिला पुलिस कर्मियों सहित...

पुलिस ने कहा- उपद्रवियों ने किया हमला, 5 महिला पुलिस कर्मियों सहित 20 जख्मी डीएसपी अभिमन्यु लोहान पर भी किया हमला,

बेरिकेड तोड़कर नहर में फेंके, 5 गाडिय़ां चकनाचूर की

hisar policemen beaten by protestors
घायल पुलिसकर्मी

हिसार। यहां के नवनिर्मित चौ. देवीलाल संजीवनी कोविड अस्पताल के बाहर हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों पर हुए हमले में 5 महिला पुलिस कर्मचारियों सहित 20 कर्मचारी घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक इस हमले के दौरान मौके पर पहुंचे डीएसपी अभिमन्यु लोहान पर भी उपद्रवियों ने हमला किया और पुलिस की 5 गाडिय़ां चकनाचूर कर दी। उपद्रवियों ने चौ. देवीलाल संजीवनी अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन के बहाने पुलिस कर्मचारियों पर जमकर हमला किया और पथराव कर दिया।

हमले में 5 महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 20 पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपद्रवियों ने जिंदल ओवरब्रिज के नीचे डीएसपी अभिमन्यु लोहान पर भी हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उपद्रवियों ने पहले नहर के पुल पर स्थापित बेरिकेड तोड़ा और बेरिकेड नहर में फेंक दिया। उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की।

यह हमला मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अस्पताल के उद्घाटन करने के उपरांत उनके यहां से चले जाने पर हुआ। दूसरी तरफ यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आने की खबर सुनकर कुछ किसान यहां एकत्रित हुए थे लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचनेे दिया गया। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने पुलिस पर हमला किया। पुलिस ने भी उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments