भाजपा छोड़कर पिछले दिनों ही आप में शामिल हुए थे सतेंद्र सिंह

जन सरोकार ब्यूरो | फतेहाबाद
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हिसार दौरा केंसिल हो गया। जिसके चलते पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता ने आदमपुर उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़कर आए सतेंद्र सिंह को आदमपुर उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। यहां बता दें कि सतेंद्र सिंह 2019 चुनाव में भाजपा की टिकट के दावेदार थे लेकिन सोनाली फौगाट को टिकट मिलने के कारण उनका टिकट कट गया था।
2014 में कांग्रेस से लड़े थे चुनाव
यहां बता दें कि सत्येंद्र कुमार जाट समुदाय से आते हैं तथा साल 2014 में कांग्रेस पार्टी से आदमपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय कुलदीप बिश्नोई हजका में थे। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद सत्येंद्र सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब कुलदीप के भाजपा में आने के बाद सत्येंद्र ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की हुई है।
आज से भरे जाएंगे नामांकन
आगामी 3 नवंबर को होने वाले आदमपुर उपचुनाव के लिए आज से नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है। यहां बता दें कि बड़े राजनीतिक दलों के कोई भी प्रत्याशी आज नामांकन नहीं भरेंगे।
कांग्रेस और इनेलो का भी आज मंथन
वहीं आदमपुर उपचुनाव में प्रत्याशियों को लेकर इनेलो व कांग्रेस पार्टी भी आज मंथन करेगी। कांग्रेस पार्टी पूर्व सीएम हुुडा तथा इनेला अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में बैठक कर प्रत्याशियों के नाम तय करेगी।