
मलेरकोटला, 31 जुलाई। पंजाब के मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी के पार्षद अकबर भोली की गोली मारकर हत्या कर दी। दो अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अकबर भोली मलेरकोटला के वार्ड आठ से पार्षद हैं। भोली सुबह जिम जा रहे थे। उसी दौरान दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और उनका कत्ल कर दिया। वहीं पुलिस जांच में जुटी है और फरार हमलावरों की तलाश कर रही है। बता दें कि 3 साल पहले अकबर के भाई की भी हत्या कर दी गई थी।