Thursday, March 13, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeGoverment-Politicsएसीबी ने नोटिस में केजरीवाल से पूछा - बताइए, किस-किस को मिला...

एसीबी ने नोटिस में केजरीवाल से पूछा – बताइए, किस-किस को मिला ऑफर?

कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इन्होंने हार स्वीकार कर ली है

जन सरोकार ब्यूरो

नई दिल्ली, 7 फरवरी। आम आदमी पार्टी के 16 प्रत्याशियों को 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर वाले बयान पर दिल्ली में मामला गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके उम्मीदवारों से भाजपा संपर्क कर रही है रुपये लेकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया है। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर शिकायत की। एलजी ने आप के इन आरोपों की जांच के आदेश दिए। एसीबी इस मामले की जांच में जुट गई।

एसीबी की एक टीम अरविंद केजरीवाल के घर जा पहुंची और काफी देर बाहर खड़े रहने के बाद वापस लौट गई। इस बीच एसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि किस-किस को 15 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है उनके नाम बताएं। नोटिस उन सभी 16 उम्मीदवारों की जानकारी मांगी है, जिसने पास ऑफर का फोन आया था। आप पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि पिछले 1.5 घंटे से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम यहां पर बैठी हुई थी। जब वे यहां आए तब उनके पास न कोई स्टैंप थी, न कोई पेपर था और न ही कोई नोटिस था।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा विधायकों की खरीद करने वाली और तोड़-फोड़ करने वाली पार्टी है। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश की सरकार गिराई, क्या उनके बारे में आपको प्रमाणपत्र चाहिए कि वे भ्रष्ट पार्टी नहीं है? हमने उस पूरे मामले की शिकायत खुद से दी है और जांच की मांग की है। हमने वो नंबर दिया है जिससे फोन आया था। उसकी जांच की जाए।

कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इन्होंने हार स्वीकार कर ली है। ये बाद में कहेंगे कि ईवीएम खराब हो गई थी। ऐसा कब तक चलेगा? इसकी जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो हमेशा झूठ बोलते हैं। आज तक अरविंद केजरीवाल ने जो कहा है, वह कुछ नहीं किया है।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया और भाजपा ने एसीबी को शिकायत की। केवल मीडिया में छाने के लिए क्या वे भाजपा के खिलाफ किसी भी तरह का आरोप लगा देंगे? उनका आरोप भी वैसा ही है जैसा उन्होंने यमुना के पानी में जहर होने का दावा किया था। अब जांच का सामना करते हुए उनकी हवा निकल रही है?। कल 11 बजे के बाद झूठ बोलने वालों और भ्रष्टाचार करने वालों का ये पूरा समूह दिल्ली से विदा हो जाएगा।

RK Sethi
RK Sethi
Editor, Daily Jan Sarokar 📞98131-94910
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments