Friday, April 18, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeDesh-Duniyaकश्मीर में खाई में गिरी बस, आईटीबीपी के दस जवानों की मौत

कश्मीर में खाई में गिरी बस, आईटीबीपी के दस जवानों की मौत

पहलगाम, 16 अगस्त: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक बस दस फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दस जवानों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी करके लौअ रहे थे। बस में आईटीबीपी के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। जानकारी के अनुसार जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। घायल जवानों को इलाज गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में किया जा रहा है। स्पॉट की तरफ 19 एंबुलेंस रवाना की गई हैं। पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार अभी फिलहाल हमारा फोकस तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments