Thursday, April 17, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeGoverment-Politicsसोनिया गांधी ने ज्वाइन की भारत जोड़ो यात्रा, 15 मिनट राहुल के...

सोनिया गांधी ने ज्वाइन की भारत जोड़ो यात्रा, 15 मिनट राहुल के साथ चली पैदल

कर्नाटक के मांड्या में चल रही है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व

जन सरोकार | कर्नाटक
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रों को आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ज्वाइन किया। यात्रा में शामिल हुई साेनिया गांधी 15 मिनट तक लगातार पैदल चली, इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें गाड़ी में बैठने को कहा। लेकिन कुछ देर आराम करने के बाद फिर सोनिया गांधी पैदल यात्रा में शामिल हो गई। यात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने कंधे पर हाथ रखकर सोनिया गांधी का स्वागत किया, इसके बाद यात्रा में शामिल महिलाओं ने सोनिया का हाथ पकड़ा।
कोरोना से उभरी है सोनिया गांधी
यहां बता दें कि यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक महीना पहले ही कोरोना संक्रमण से उभरी हैं, इसलिए उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से अब तक ठीक नहीं होने के कारण वे यात्रा में थोड़ी-थोड़ी देर पैदल चल रही हैं।
कांग्रेस का कर्नाटक कनेक्शन
यहां बता दें कि गांधी परिवार का कर्नाटक से विशेष कनेक्शन है। जब भी गांधी परिवार किसी राजनीतिक संकट में आया है तो कर्नाटन ने उन्हें सहारा दिया है। इमरजेंसी के बाद 1980 में इंद्र गांधी ने भी कार्नाटन की चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments