Friday, April 18, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeCovidहरियाणा में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा मुख्यमंत्री ने पानीपत में...

हरियाणा में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा मुख्यमंत्री ने पानीपत में की घोषणा, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन की अवधि को आज एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पानीपत में इसकी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों और मौतों की घटनाओं के बाद 10 मई को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया था। इससे पहले शनिवार और रविवार को दो दिन लॉकडाउन रहा।

shopkeepers effected by lockdown

लॉकडाउन की अवधि सोमवार सुबह 5 बजे समाप्त हो रही थी लेकिन इससे पहले ही मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला कर लिया। अगले लॉकडाउन के दौरान भी सरकार की हिदायतों के अनुसार ही लोग अपना शेड्यूल चलाएंगे। हालांकि लोगों खासकर दुकानदारों को यह उम्मीद थी कि लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा सकती है क्योंकि इस लॉकडाउन के दौरान कोविड संक्रमितों की संख्या और मौतों में कमी दर्ज की गई है।

प्रदेशभर में लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को काफी असुविधा का भी सामना करना पड़ा और छोटी छोटी चीजों के लिए भी लोगों को भटकना पड़ा। कोविड मरीजों के परिजनों को काफी परेशान होना पड़ा क्योंकि अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी कमी थी।

मरीजों के परिजनों का आर्थिक शोषण भी हुआ और उन्हें लाखों रुपए खर्च करके अपने परिवार के सदस्यों की जान बचाने का प्रयास करना पड़ा। लॉकडाउन बढ़ाने के निर्णय से संभव है कि कोविड मरीजों की संख्या में और गिरावट आए। अगर ऐसा हुआ तो लोगों के लिए यह काफी सहज स्थिति होगी। फिलहाल अगले चरण के लॉकडाउन को लेकर लोगों में अधिक संशय नहीं था और लोग यह मानकर चल रहे थे कि जिस तरह से मृतकों की संख्या बढ़ रही है उससे लॉकडाउन बढ़ाने की संभावना पहले से बनी हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments