
चंडीगढ़, 5 अगस्त। कांग्रेस ने महंगाई, अग्निपथ योजना और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश की मनोहर लाल सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने आज विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की अगुवाई में चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजभवन का घेराव किया। कांग्रेसी पैदल ही रोष मार्च ही राजभवन के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें राजभवन के नजदीक रोक लिया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बेरीकेड्स पार करने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने रोक लिया। चंडीगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। कांग्रेसी राजभवन तक जाने की मांग कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान और बाकी विधायकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सेक्टर 3 के थाने में ले गई। कांग्रेसियों ने थाने में ही अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता थाने में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।