Saturday, April 12, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeUncategorizedराष्ट्रपति चुनाव : कुलदीप बिश्नोई और गोपाल कांडा का वोट एनडीए को...

राष्ट्रपति चुनाव : कुलदीप बिश्नोई और गोपाल कांडा का वोट एनडीए को ?

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जारी है मतदान प्रक्रिया

चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। हिसार के विधायक और स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने पहला वोट डाला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित राज्य के 90 विधायक, 10 लोकसभा सदस्य और पांच राज्यसभा सदस्य राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करेंगे। विधायक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा में और सांसद दिल्ली स्थित लोकसभा में मतदान कर रहे हैं। आदमपुर के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने चंडीगढ़ की बजाय दिल्ली में मतदान करने की अनुमति केंद्रीय चुनाव आयोग से मांगी है, जिसे स्वीकृत कर दिया गया। इस तरह हरियाणा विधानसभा में 90 की बजाय 89 विधायक मतदान करेंगे। हरियाणा से किसी भी केंद्रीय मंत्री अथवा सांसद ने दिल्ली की बजाय चंडीगढ़ में मतदान करने की अनुमति केंद्रीय चुनाव आयोग से नहीं मांगी है। राज्य के 90 विधायकों, 10 लोकसभा सदस्यों और पांच राज्यसभा सदस्यों के वोट की कुल वैल्यू 20 हजार 580 है। इनमें सबसे अधिक वोट की कीमत भाजपा विधायकों व सांसदों की है। 21 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति के नाम का एलान किया जाएगा। हर किसी की निगाहें दोनों प्रमुख उम्मीदवारों एनडीए की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर टिकी हैं। दोनों अपने-अपने पक्ष में वोटिंग के लिए हरियाणा के माननीयों से संपर्क साध चुके हैं। देश भर के माननीयों की वोट वैल्यू 10 लाख 86 हजार 431 है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments