Friday, April 18, 2025
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution
HomeHaryanaझटका: स्पेन का कुश्ती खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार, विश्व चैंपियनशीप...

झटका: स्पेन का कुश्ती खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार, विश्व चैंपियनशीप में नहीं जा सकेंगे 21 खिलाड़ी

मुख्यमंत्री खट्टर बोले- विदेश मंत्रालय से करेंगे बात, अंडर-23 की होनी है विश्व चैंपियनशिप

जन सरोकार ब्यूरो | चंडीगढ़

स्पेन में होने वाली अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता से पहले हरियाणा सहित देश के कुल 21 खिलाड़ियों को स्पेन दुतावास ने बड़ा झटका दिया है। स्पेन दूतावास ने हरियाणा के टीम को वीजा देने से इनकार कर दिया है। हैरत की बात है कि इसके पीछे जो कारण दिया गया है वह भी कोई खास नहीं है। स्पेन दूतावास को अंदेशा है कि प्रतियोगिता खत्म होने के बाद भी हरियाणा के खिलाड़ी देश नहीं छोड़ेंगे। अब इसी बात को लेकर हरियाणा की टीम को वीजा नहीं दिया गया है। इसको लेकर मुख्यमंंत्री मनोहरलाल ने भी हैरानी जताते हुए कहा कि इस बात को लेकर विदेश मंत्रालय में मुद्दा उठाया जाएगा।

30 में से 21 सदस्यों को वीजा देने से इनकार

यहां बता दें कि स्पेन में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए देश की 30 सदस्यीय टीम स्पेन जानी है, इनमें से 21 सदस्यों को वीजा देने से इनकार कर दिया गया है। अब देश के मात्र 9 खिलाड़ी ही स्पेन जा सकेंगे। खास बात है कि उक्त 21 में से अधिकतर खिलाड़ी हरियाणा के हैं।

अनुराग ठाकुर से मिलेंगे मंत्री संदीप सिंह

हरियाणा के खेले मंत्री संदीप सिंह ने खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि वे इस संबंध में जल्द ही केंद्रीय मंत्री संदीप सिंह से मिलेंगे और खिलाड़ियों की इस समस्या का जल्द समाधान करवाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Dg Rocket- A Complete Digital Marketing Solution

Most Popular

Recent Comments