
हिसार, 1 सितंबर (जन सरोकार ब्यूरो): आने वाले सप्ताह में हरियाणा मौसम का मिजाज बदलने के साथ बरसात हो सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो आगमी दिनों में हलकी बूंदाबांदी हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले महीने हुई वर्षा के कारण प्रदेश में मौसम सामान्य रहा। मगर अब अधिकतम तापमान में वृद्धि होती जा रही है। बुधवार को दिन के समय 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में लोगों को मानसून जाते-जाते गर्मी का अहसास हो रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नमी वाली हवाओं वा तापमान में बढ़ोतरी के प्रभाव से 1 सितम्बर से 3 सितम्बर के दौरान राज्य में विशेषकर उतरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। इसके साथ ही 4 सितम्बर रात्रि व 5 सितम्बर को राज्य के उत्तरी जिलों पंचकूला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा दक्षिण व पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है।अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्तिथि से उत्तर की ओर हिमालय की तलहटियों की तरफ होने से हरियाणा राज्य में वर्षा की गतिविधियों में कमी ही रहने की संभावना है। राज्य में मौसम 5 सितम्बर तक आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व हवाएं चलने की संभावना है।