
जींद, 21 अगस्त (जन सरोकार ब्यूरो): जींद में एक पुलिस जवान ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे रेप किया। महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकी दी। ब्लैकमेल कर महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इस सिलसिले में पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जींद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि साल 2016 में उसका संपर्क जुलाना थाना में कार्यरत सिपाही विजय से हुआ। इसके बाद विजय ने उसके साथ दोस्ती कर ली। महिला का आरोप है कि एक दिन विजय ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि विजय ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद वह अश्लील वीडियो को वायरल करने का हवाला देते हुए बार-बार उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि विजय ने उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सिपाही विजय के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने, नशीला पदार्थ देने, यौन शोषण करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।