
सिरसा, 1 अगस्त: सिरसा जिले के डबवाली में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में महिला जांच अधिकारी को एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने भी पुलिस अधिकारी की जमकर पिटाई कर डाली। चिकित्सकों के अनुसार महिला अधिकारी को गंभीर चोटें लगी हैं और उसे उपचार के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल में रैफर किया गया है। आरोपियों ने शिकायत की कॉपी भी फाड़ दी। दी गई। पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 5 के खिलाफ मारपीट, ड्यूटी में बाधा डालने सरीखी कई धाराओं में केस दर्ज किया है। दरअसल गांव अबुबशहर निवासी निशा की शादी तलवंडी साबो में बलविंद्र के साथ हुई है। पति के साथ विवाद के बाद वह मायके आ गई। उसकी बेटी बलविंद्र के पास है। निशा ने पुलिस को शिकायत दी कि पति उसके साथ मारपीट करता है और ससुराल के अन्य लोग भी प्रताड़ित कर रहे हैं। इस मामले में रविवार को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए महिला थाना में बुलाया गया था। निशा ने जांच अधिकारी महिला ्रस्ढ्ढ से गुहार लगाई कि उसकी बेटी उसे दिलाई जाए। महिला अधिकारी ने इसको लेकर कोर्ट जाने को बोला तो आरोप है कि लडक़ी पक्ष के लोग भडक़ गए और एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। 40 वर्षीय महिला एएसआई ने बताया कि शिकायतकर्ता निशा के साथ उसका पिता सुरजीत, मां नीलम, चाचा राजा और बिचोलिया बलविन्द्र सिहं उर्फ बब्बी पहुंचे थे। दूसरी तरफ से निशा का पति बलविंद्र, उसका पिता लाभ सिंह, दादा नत्था सिंह और बंत सिंह थाने आए थे। सुनवाई के दौरान नाराज होकर निशा और इसके परिजन ऊंची आवाज में बात करने लगे। उसे कहा गया कि बड़ी आई थानेदारनी, हम तुझ़े अभी बताते हैं और यह कह कर हाथापाई शुरू कर दी। लडक़ी के पिता ने महिला जांच अधिकारी का गला पकड़ लिया और मुंह पर थप्पड़ मारा। इसके बाद निशा, उसकी मां व अन्य ने भी मारपीट शुरू कर दी। एएसआई पर लात घूंसे बरसाए और शिकायत की कॉपी छीन कर फाड़ दी। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहां लड़क़ी पक्ष से पांच व्यक्ति थे और सभी महिला एएसआई पर टूट पड़े। वहां मौजूद साथी पुलिस कर्मी और अन्य ने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया।